उत्तराखंड

शुक्रवार को जुमे की नमाज पढ़ाने के बाद शनिवार को इंतकाल, देहरादून में गम का माहौल

देहरादून के शहर काजी मौलाना मोहम्मद अहमद कासमी का शनिवार की शाम आकस्मिक इंतकाल हो गया था। आज देहरादून में उनके जनाज़े की नमाज में भीड़ उमड़ पड़ी।शनिवार को 74 वर्षीय शहर काजी मोहम्मद अहमद कासमी परिवार के साथ अपनी कार से नजीबाबाद में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहीं पर उनका अचानक इंतकाल हो गया। परिवार ने अस्पताल में भी भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों ने भी उन्हें मृत घोषित कर दिया।उनके इंतकाल की खबर से परिवार के साथ ही मुस्लिम समुदाय और परिचितों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। शहर काजी ने शुक्रवार को ही देहरादून में जुमे ही नमाज अदा कराई थी। एक साल पहले ही उनकी सर्जरी भी हुई थी। वह 1981 से ही दून के शहर काजी थे।

Related Articles

Back to top button