उत्तराखंड

उधम सिंह नगर से उत्तरकाशी तक स्कूलों की छुट्टी, भारी बर्फबारी के कारण जनजीवन प्रभावित।

उत्तराखंड में एक बार फिर कुदरत के कड़े तेवर देखने को मिल रहे हैं। मौसम विभाग (IMD) और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने 28 जनवरी के लिए राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश, बर्फबारी और हिमस्खलन (Avalanche) की गंभीर चेतावनी जारी की है।

इन जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ और तेज हवाओं का तांडव

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सी. एस. तोमर के अनुसार, आज नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, उधम सिंह नगर और चंपावत में भारी बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं। इन क्षेत्रों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है।

हिमस्खलन (Avalanche) की चेतावनी: ऊंचे पहाड़ों पर खतरा

चंडीगढ़ स्थित रक्षा भू-सूचना अनुसंधान संस्थान (DGRE) ने उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में हिमस्खलन की आशंका जताई है।

  • उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग: यहां ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी है। अधिकांश मार्गों पर बर्फ अस्थिर है, जिससे प्राकृतिक हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है।

  • पिथौरागढ़: यहां ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है, जहाँ छोटे स्तर पर हिमस्खलन की संभावना है।

  • बागेश्वर: यहाँ स्थिति फिलहाल सामान्य रहने की उम्मीद के साथ ‘ग्रीन अलर्ट’ दिया गया है।

  • 28 january Uttarakhand Weather Update

प्रशासन सख्त: कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी

खराब मौसम और छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। उधम सिंह नगर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, टिहरी और रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारियों ने 28 जनवरी को सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। आदेश का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button